जो कड़ी से कड़ी चुनौतियों को पार करके देश की रक्षा करते वो है वीर जवान...
जिनके लिए सबसे बडा मजहब है देश और देश का तिरंगा वो है वीर जवान...
जिनके अंदर देश के लिए मर मिटने का ज़ज्बा होता है जो हर किसी में नहीं होता वो है वीर जवान...
जिनकी एक हुंकार से दुश्मन थर थर कांपते वो है वीर जवान...
जो हमारे लिए प्यार की बोली और दुश्मनों के लिए बंदूक की गोली बन जाते वो है वीर जवान...
जो हर वक़्त मुस्कुराता चेहरा और मौत को साथ लेकर चलते वो है वीर जवान...
जो दिन को सूरज की किरणों की तरह हमारी ताकत बन जाते वो है वीर जवान...
जो रात को चांद सितारे की तरह मीठी नींद और सपने सुहाने दिखाते वो है वीर जवान...
जो हमारी सुरक्षा के लिए खुद मीट जाए वो है वीर जवान...
जो हमारे लिए खुद तपते रेगिस्तान में सीना तानकर खडे रहते वो है वीर जवान...
जो हमारे लिए खुद ठंडे हिमालय पर सीना तानकर खडे रहते वो है वीर जवान...
जो हमारे लिए खुद जहां साँस लेना भी मुश्किल है उन ऊचाईयों पर हरदम तैयार रहते वो है वीर जवान...
जो हमे अपनो के साथ रखने के लिए खुद अपनो से दूर हो जाते वो है वीर जवान...
जो भूकंप,बाढ़ या हो भारी बर्फबारी हमारी जान बचाने को खुद अपनी जान लगा देते वो है वीर जवान...
जो परिवार की चिट्ठियों में ही पूरी जिंदगी निकाल देते वो है वीर जवान...
जो हमे बचाने के लिए नदी पर खुद सेतु बन जाते वो है वीर जवान...
जो हमारी खुशियों में अपनी खुशियां ढूंढ लेते वो है वीर जवान...
जिनपर है हम सब देशवासियों को अभिमान वो है वीर जवान...
1 Comments
Are wah...... ❤️
ReplyDelete